HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर नगर क्षेत्र के यातायात में बदलाव, यह रहेगा नया रूट प्लान

बागेश्वर नगर क्षेत्र के यातायात में बदलाव, यह रहेगा नया रूट प्लान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सरयू पुल की मरम्मत व रखरखाव कार्य के कारण बागेश्वर पुलिस का बागेश्वर नगर क्षेत्र के यातायात में बदलाव किया है। एक मार्च से पुराने सरयू पुल मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। जिसे देखते हुए पुलिस ने एक मार्च से लोगों की सुविधा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि एनएच पुल की मरम्मत कार्य कर रहा है। इस कारण यह निर्णय लिया गया है। अग्रिम आदेश तक नया यातायात व्यवस्था रहेगी। जो नियम का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह रहेगा नया रूट प्लान

 

– पिथौरागढ़ कांडा से अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले समस्त वाहन पुराना एआरटीओ तिराहे से चंडिका रोड होते हए बिलौना बाईपास से जाएंगे।

– कपकोट मार्ग से अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले समस्त वाहन आरे बाईपास, मंडलसेरा बाईपास, पुराना एआरटीओ से चंडिका रोड होते हए बिलौना बाईपास से जाएंगे।

– पिथौरागढ़-कांडा मार्ग से बागेश्वर आने वाले निजी चौपहिया वाहन भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास होते हुए बाजार आएंगे।

– भारी वाहनों का आवागमन शहर क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

– समस्त भारी वाहन नई सरयू पुल से अस्पताल की ओर व कांडा स्टैंड से नये सरयू पुल की ओर आवागमन पुर्ण रूप से पुराने सरयू पुल के मरम्मत कार्य के समाप्ति तक बंद रहेगा।

– नये सरयू पुल से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले निजी चौपहिया वाहन के लिए मार्ग वन-वे रहेगा।

– कांडा स्टैंड से अस्पताल मार्ग की ओर किसी भी प्रकार का निजी वाहन संचालित नहीं होगा।

– ट्रामा सेंटर के पास किसी भी प्रकार का निजी वाहन व टैक्सी वाहन खड़ा नही करेंगें ।

– अस्पताल मार्ग में किसी भी प्रकार का दोपहिया /चौपहिया वाहन खड़ा नही करेंगें ।

– सभी प्रकार के भारी वाहन कांडा स्टैंड के आसपास माल उतारने के लिए बाईपास का प्रयोग करेंगें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments