HomeAccidentदु:खद : आंखिरकार जिंदगी की जंग हार गई बस दुर्घटना की घायल...

दु:खद : आंखिरकार जिंदगी की जंग हार गई बस दुर्घटना की घायल चंद्रा देवी, रोते—बिलखते परिजनों के समक्ष बस स्मृति शेष….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भतरौंजखान/अल्मोड़ा। आज से लगभग ढ़ाई वर्ष पहले एक बस दुर्घटना में घायल करीब 40 वर्षीय महिला चंद्रा देवी आंखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। वह अपने पीछे रोते—बिलखते परिजनों को छोड़ गई हैं, जिनकी स्मृति में शायद अब ता—उम्र वह मनहूस बस हादसा बसा रहेगा।
उल्लेखनीय है कि गत 13 मार्च, 2018 को रामनगर—रानीखेत मोटर मार्ग में दानापानी के पास चरीधार में एक बहुत दु:खद हुआ था, जहां देघाट से रामनगर जा रही एक केमू की बस खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दुर्घटना के वक्त भले ही इन घायलों को चोटिल होने का मलाल जरूर था, मगर इस बात को खुशनसीबी समझ रहे थे कि जान बच गई। जान बचने से खुद को खुशनसीब समझने वाले लोगों में दनपो निवासी चंद्रा देवी पत्नी चंदन सिंह असवाल भी शामिल थी। इस हादसे में चंद्रा देवी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और वह ढाई वर्ष से बिस्तर पर ही थी। अन्तत: वह जिंदगी—मौत के बीच संघर्ष करती रही और उसकी जान बचने की खुशनसीबी बदनसीबी में तब्दील हो गई। 22 जून 2020 को उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। उनकी बड़ा पुत्र लक्की असवाल (20 वर्ष), पुत्री मोनिका असवाल (19 वर्ष) तथा शीतल असवाल (17 वर्ष) का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतकों को तत्कालिक सहायता मिल गई, लेकिन लगभग ढाई साल तक बीमारी की हालत में जिंदगी और मौत से जूझती रही एक महिला की मौत कितनी दर्दनाक होती है, इसे केवल संवेदनशील हृदय वाले लोग ही समझ सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments