HomeUttarakhandAlmoraबगैर सत्यापन किरायेदार रखने मकान मालिकों पर पर 55 हजार के चालान

बगैर सत्यापन किरायेदार रखने मकान मालिकों पर पर 55 हजार के चालान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने बगैर सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। 01 भवन स्वामी पर 05 हजार तो 05 मकान मालिकों के विरुद्ध 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी है।

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिस हेतु सघन सत्यापन अभियान चल रहा है।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों, जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। जिनमें किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश हैं। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

इन मुहल्लों चला सत्यापन अभियान

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में गत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर नगर के बाजार, बेस, धारानौला व एनटीडी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

इन पर हुई कार्रवाई

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बाहरी प्रदेशों के 30 मजदूरों का सत्यापन किया गया। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 05 हजार का नगद चालान व 05 मकान मालिकों के विरुद्ध 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए कहा गया कि किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन करायें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments