HomeUttarakhandBageshwarमहिलाओं को स्वावलंबी बनाने को केंद्र व राज्य सरकार कृतसंकल्प : टम्टा

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को केंद्र व राज्य सरकार कृतसंकल्प : टम्टा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कृतसंकल्प है। इसके लिए सरकार द्वारा अलग से बजट भी रखा है। जिसका लाभ विभिन्न स्तरों पर महिलाएं ले भी रही है।

श्री टम्टा रेडक्रॉस भवन में जन शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के तहत पूरे देश में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिसका लाभ हमारे प्रदेश सहित देश भर की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के तहत 434 कोर्स विभिन्न स्तरों पर हैं, जो स्थानीय मांग के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं। जनपद बागेश्वर में भी जन शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है। जिससे उनके आर्थिक स्तर भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने जनपद में तांबा रिंगाल दन कालीन, पश्मीना उधोग को पुर्नजीवित करने पर जोर दिया। समारोह में 40 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण व संचालन आलोक पांडेय ने किया। इस दौरान दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गीता ऐंठानी, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ जितेंद्र तिवारी, जगदीश उपाध्याय, शंकर पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, कन्हैया वर्मा, आरपी काण्डपाल, दीपक पाठक, घनस्याम जोशी, धीरेंद्र परिहार, विवेक पांडेय, पंकज मेहता, कमलेश परिहार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments