टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनोज के गृह जनपद में जश्न का माहौल

रूद्रपुर। टोक्यो में चल रहे पैरा ओलम्पिक में रूद्रपुर के रहने वाले मनोज सरकार द्वारा कांस्य पदक जीते जाने पर संपूर्ण उधम सिंह नगर जनपद…

रूद्रपुर। टोक्यो में चल रहे पैरा ओलम्पिक में रूद्रपुर के रहने वाले मनोज सरकार द्वारा कांस्य पदक जीते जाने पर संपूर्ण उधम सिंह नगर जनपद में हर्ष का माहौल है। यहां खेल प्रेमियों ने मिष्ठान वितरण कर एक—दूसरे को शुभकामनाएं दी।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि मनोज ने पुरुष एकल के एस एल 3 वर्ग में जापान के फूजिहारा को सीधे सेटों में 22-20 व 21-13 से आसानी से हराकर कांस्य पदक जीता। अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच कर पूरे उत्तराखंड को गोर्वानित किया है।

Uttarakhand : पैरालंपिक में US Nagar के मनोज ने जीता कांस्य पदक, CM ने दी बधाई

जिससे उनके गृह क्षेत्र जनपद ऊधम सिंह नगर में हर्षोल्लास का माहौल है। सभी खेल प्रेमी व खिलाड़ी का एक—दूसरे को बधाई एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण कर रहे हैं। उत्तराखंड बेडमिंटन के पेटरन अशोक कुमार, डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड बैड्मिंटन मनोज के वापस आने पर उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित करेगा।

मुख्यमंत्री ने दी राज्य को 8 नए महाविद्यालय की सौगात, इन जिलों में खुलेंगे

मनोज सरकार की एतिहासिक उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैड्मिंटन परिवा , खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने ने मनोज सरकार व उनके कोच गौरव खन्ना व उनके परिवार को हार्दिक बधाई प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *