BageshwarBreaking NewsUttarakhand

Bageshwar Breaking: दास के पहली बार मंत्री बनने से बागेश्वर में जश्न

—कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई बांट मनाया जश्न
—वर्ष 2007 से लगातार जीतते रहे ​हैं चंदन राम दास
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर सुरक्षित सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने चंदन राम दास को उत्तराखंड मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की खबर मिलते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूमते हुए एसबीआइ तिराहे पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर अपार खुशी का इजहार किया। इसके अलावा जिले के गरुड़, कौसानी, काफलीगैर, कांडा, कपकोट में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।

बागेश्वर विधानसभा से लगातार चौथी बार विधायक बने चंदन राम दास को पहली बार सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।। बुधवार को दास द्वारा मंत्री पद की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं में खुशी से झूम उठे। इसके सााि ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। याद रहे कि श्री दास वर्ष 1997 से 2002 तक बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे और वर्ष 2007 में भाजपा से नाता जोड़ा और उन्हें भाजपा ने बागेश्वर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। जहां उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता व नारायण दत्त तिवारी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे राम प्रसाद टम्टा को लगभग साढ़े सात हजार मतों से पराजित करके पहली बार विधानसभा में दस्तक दी। इसके बाद श्री दास 2012, 2017 व 2022 के चुनावों में लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार उनके अनुभव व कुशल कार्यशैली को देखते हुए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दायित्व सौपा है। इससे पूर्व बागेश्वर सुरक्षित सीट से नारायण राम दास, राम प्रसाद टम्टा भी मंत्री रह चुके है।

श्री दास के प्रदेश सरकार में कैबीनेट मंत्री बनने पर जिला महामंत्री एडवोकेट डा. राजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर पहुंचे, जहां उन्होंने आतिशबाजी की। उधर, सोमेश्वर रेखा आर्य के भी मंत्री बनने पर उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी। इस दौरान भाजपा नेता शेर सिंह, मथुरा प्रसाद, नवीन रावल, नितिन जोशी, अजुन साह गंगोला, योगेश परिहार, भरत टंगड़िया, नंदन रावत, योगेश रावत, नूतन साह, चंदन वाल्मीकि, रोहित पंत, चंदन परिहार, दिनेश परिहार, पंकज टम्टा, राहुल साह, हरीश सोनी, किशन सोनी, नवीन नमन, प्रकाश साह, सुबोध साह आदि मौजूद थे।

उधर गरुड़ में भी कार्यकर्ताओं ने विधायक चन्दन दास के कैबिनेट मंत्री बनने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जगदीश आर्य, गोपाल किरमोलिया, हरीश नेगी, पंकज कनसेरी, मदन बिष्ट, विनोद काण्डपाल, चन्द्र शेखर काण्डपाल, नंदन सजवाण, राजू साह, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती