HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेता डा. मुरली मनोहर जोशी का...

ALMORA NEWS: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेता डा. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी का 88वां जन्मदिवस यहां पार्टी में धूमधाम से मनाया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।
जन्मदिवस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा की माटी में 5 जनवरी 1934 को जन्मे डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने इंटर तक की पढ़ाई अल्मोड़ा जीआईसी से की। तत्पश्चात उच्च शिक्षा हेतु इलाहाबाद चले गए। उन्होंने जनसंघ व भाजपा में विभिन्न पदों में रहकर अटल, आडवाणी के बाद तीसरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। डा. जोशी ने एकता यात्रा निकालकर कश्मीर के लाल चैक में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर आतंकवादियों की चेतावनी स्वीकार की। उसी का परिणाम है कि आज कश्मीर से धारा-370 समाप्त हुई। भाजपा नेता राजीव गुरुरानी ने कहा कि डा. जोशी, अटल बिहारी बाजपेयी के बाद दूसरे बड़े नेता हैं, जो कि अल्मोड़ा इलाहाबाद कानपुर अलग-अलग लोकसभा से जीते। वह देश के गृहमंत्री, मानव संसाधन मंत्री रहे हैं। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने डा. जोशी के दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन भट्ट, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्या, अनुसूचित मोर्चा सोशल मीडिया प्रमुख मुकुल कुमार, मनोज जोशी, अशोक जलाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments