HomeUttarakhandNainitalहर्षोल्लास व शांतिपूर्वक मनायें धनतेरस और दीपावली पर्व : मनोज नयाल

हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक मनायें धनतेरस और दीपावली पर्व : मनोज नयाल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बेतालघाट

थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल ने धनतेरस व दीपावली पर्व को शान्तिपूर्वक मनाये जाने हेतु क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी कर उनके सुझाव लिए।

गोष्ठी के माध्यम से सभी लोंगों को दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक मनाये जाने, दुकानों के आगे निर्धारित जगह से आगे सामान नही लगाये जाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को सही दशा में रखे जाने, पटाखों की दुकाने निर्धारित स्थान में ही लगाने, अग्नि सुरक्षा के पूर्ण तैयारी किये जाने, निर्धारित समयानुसार ही पटाखों को बेचने तथा आतिशबाजी किये जाने, बाजार क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर ही वाहन को पार्क किये जाने, यातायात तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने आदि संबंधी निर्देश दिये गये तथा बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments