HomeUttarakhandAlmoraCBSE Result : शारदा का बेहतरीन प्रदर्शन, 10वीं में कृतिका, 98.4 प्रतिशत

CBSE Result : शारदा का बेहतरीन प्रदर्शन, 10वीं में कृतिका, 98.4 प्रतिशत

ADVERTISEMENTS

📌 12वीं में हर्ष शर्मा ने 98 प्रतिशत के साथ किया टॉप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। CBSE Result : सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट यहां शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda Public School) में शत-प्रतिशत रहा। 10वीं व 12वीं में स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत संपूर्ण जनपद में विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। हाईस्कूल में कृतिका पांडे ने 98.4 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में हर्ष शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज शुक्रवार को जैसे ही सीबीएसई ने हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया शारदा पब्लिक स्कूल में हर्ष की लहर दौड़ गई। 10वीं व 12वीं दोनों में ही स्कूल के बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शिक्षकों का दिल जीत लिया। हाईस्कूल में कृतिका पाण्डेय ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। जीविशा सिन्हा ने 95.4 प्रतिशत के साथ द्विवतीय तथा यजुष दिव्यदर्शी 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रहे।

वहीं, 12 वीं का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहा। विद्यालय के हर्ष शर्मा ने 98 प्रतिशत, तनष्वी देवली ने 97.2 प्रतिशत तथा दिया जोशी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। यह तीनों क्रमश: प्रथम, द्विवतीय व तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिवार में हर्ष की लहर है। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments