HomeBreaking Newsदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI का नोटिस, पूछताछ के लिए...

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

ADVERTISEMENTS

CBI Summons Arvind Kejriwal | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने उन्हें 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे CBI दफ्तर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल ने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री जी, आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ रुपए का जो घोटाला किया है वह देश को बताना जरूरी है।

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद नोटिस देकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया है। इससे केजरीवाल या उनका एक भी नेता न झुकने वाले हैं न ही डरने वाले हैं।

26 फरवरी को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी

बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इसी मामले में ED की हिरासत में हैं। उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 7 दिन की सीबीआई रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च (14 दिन) की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

यहां ED ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम से शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी, जेल से ही एजेंसी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया ED की कस्टडी में हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया की जमानत पर कोर्ट 18 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

बागेश्वर की मीनू जोशी ने 98.99 फीसदी अंकों के साथ पास की UGC NET परीक्षा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments