HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: निर्वाणी महाराज की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गरुड़: निर्वाणी महाराज की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लाक अंतर्गत अंग्यारी महादेव मंदिर के पुजारी निर्वाणी महाराज की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही जांच तेज कर दी है।

मालूम हो कि राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के अंतर्गत मजकोट गांव की ऊपरी पहाड़ी में घने जंगल के बीच स्थित अंग्यारी महादेव के पुजारी निर्वाणी महाराज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में राजस्व पुलिस ने गत मंगलवार को मंदिर के पास से ही बरामद किया था। पीएम के बाद बुधवार को शव भक्तों को सौंप दिया था। गुरुवार को मंदिर परिसर में स्व. महाराज को समाधि दी गई। शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक रघुवीर सिंह फर्सवाण, कुंदन प्रसाद आदि ने महाराज के सेवक अंगीरा ऋषि मुनि दास समेत ग्वालदम, खनसर, माई थान व मजकोट के कुछ ग्रामीणों से भी पूछताछ की थी। शनिवार को मजकोट के पूर्व ग्राम प्रधान मदन मोहन गुसाई व मजकोट के ग्रामीणों ने महाराज की मौत के मामले में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक रघुवीर सिंह फर्सवाण ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103, 238 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि जांच तेज कर दी है। आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मौत का खुलासा करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments