HomeUttarakhandDehradunUKPSC की AE/JE पेपर लीक मामले में 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UKPSC की AE/JE पेपर लीक मामले में 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामले को लेकर सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी जो संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम ने कहा कि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

हल्द्वानी : पॉलिथीन पर प्रशासन और निगम की बड़ी कार्रवाई, 51 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments