HomeAccidentअल्मोड़ा : कार सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाबालिग को जड़ा...

अल्मोड़ा : कार सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाबालिग को जड़ा थप्पड़

ADVERTISEMENTS

✍️ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा। यहां एक कार चालक ने पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मामूली दुर्घटना के बाद नाबालिग को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उसके पिता के साथ भी अभद्रता की। उनकी स्कूटी पर भी जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार रसेश भरत विसंजी की पहले एक मामूली दुर्घटना को लेकर चितई निवासी मनोज कुमार के नाबालिग पुत्र से बहस हो गई। आरोप है कि उसने नाबालिग गौरव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया और उसके साथ गाली-गलौज की।

आरोप है कि कार सवार ने गौरव के पिता मनोज कुमार पर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में उनकी स्कूटी को कार से जोरदार टक्कर मार उन पर जानलेवा हमला किया। मनोज कुमार का आरोप है कि रसेश भरत वसंजी ने अपनी कार संख्या यूके 01 डी 1660 से उनकी स्कूटी संख्या यूके 01 सी 7199 में जानबूझकर कर टक्कर मारी। उसकी नियत उनकी जान लेना था।

इस दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने स्कूटी को टक्कर मारी तब चितई के प्रधान भी वाहन में सवार थे, दोनों बाल-बाल बचे। इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मनोज की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रसेश के विरुद्ध धारा- 279, 308, 323, 427 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अल्मोड़ाः वन-वे यातायात व्यवस्था में हल्का बदलाव

देहरादून से महज 86 किमी दूर यह जगह पर्यटकों को देती हैं सुकून
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments