HomeAccidentकेदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित पांच...

केदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

ADVERTISEMENTSAd

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलवार को तड़के राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया…

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्कॉर्पियो कार बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर खड़े ट्रक से सुबह लगभग साढ़े चार बजे टकरा गयी। यह घटना राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास हुयी। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 06 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर (03 साल) एवं वंश माहोर (05 साल) पुत्र हरेन्द्र, निवासी, देवीपुरा, बुलंदशहर, शालू (21 साल) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा, बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 साल) पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 साल) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुयी है।

परिवार के पांच लोग घायल

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों में हरेन्द्र (31 साल) पुत्र रोशन लाल, उनकी पत्नी रिंकी (28 साल) एवं बहन बेबी (11 साल) शामिल हैं। मृतक पारस की बहन सिंकी (27 साल) व दामिनी (20 साल) घायलों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

75 करोड़ में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया2’ ने तीन दिन में कमाये 56 करोड़ | Bhool Bhulaiyaa 2

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments