HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking - भयानक हादसा : बैक करते वक्त नदी में जा...

Uttarakhand Breaking – भयानक हादसा : बैक करते वक्त नदी में जा गिरी कार, कार चला रहे शिक्षक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रूद्रप्रयाग से एक भयानक हादसे की सूचना आ रही है। यहां एक आल्टो कार उफनाई मंदाकिनी नदी में जा गिरी, जिसमें कार चला रहे शिक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह कार के भीतर ही फंसे रह गये और इसी हालत में उनकी जान चली गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंगानगर निवासी किशोरी लाल कार को जब बैक कर रहे थे, तभी अचानक कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी। यह हादसा केदारघाटी के अगस्तमुनि, गंगानगर में हुआ है। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार कार नदी की तेज जलधारा में बहते हुए कुछ आगे तक जाकर एक जगह अटक गई। कार चालक जब नीचे गिरे तो उन्होंने सीट बेल्ट पहनी हुई थी, जिस कारण शायद वह कार गिरने पर खुद को मुक्त नहीं कर पाये।

Job: युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, 1664 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से आवेदन शुरू

मार्निंग वॉक पर निकले जज की ऑटो से टक्कर मारने के बाद हुई थी निर्मम हत्या, देखिये CCTV फुटेज, कई अन्य खुलासे….

सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों द्वारा कार को बाहर निकाला गया। वाहन चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। ज्ञात रहे कि लगातार हो रही बारिश के चलते मं​दाकिनी का जल स्तर काफी बड़ा हुआ है। इस कारण इन दिनों नदियों के पास जाना भी खतरे से खाली नही है, लेकिन ​यहां जिस तरह का हादसा हुआ उसकी उम्मीद तो कतई नही थी।

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments