HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंगः कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

बागेश्वर ब्रेकिंगः कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

ADVERTISEMENTS

गौरी उडियार से कन्यालीकोट जा रहे थे सभी घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बालीघाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय व पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या यूके-02-टीए-1656 गौरिउडियार से कन्यालीकोट जा रही थी। पंद्रहपाली मार्ग पर करीब पौने ग्यारह बजे कार असंतुलित होकर 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 54 साल के राजेंद्र प्रसाद पुत्र जोगा राम, 13 साल की सपना पुत्री राजेंद्र प्रसाद, 14 साल की रीता पुत्री गोपाल, 16 साल की काजल पुत्री प्रताप राम, 16 साल की सपना पुत्री दीवान राम, 17 साल की लक्ष्मी पुत्री दयाल राम घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments