HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, पति की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

टिहरी जनपद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। यहां हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोटेश्वर के निकट भासों गांव के पास हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर कार संख्या UP-85PW-2021 कोटेश्वर से देवप्रयाग जा रही थी। इसी बीच भासों गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी (32 वर्ष) पवन कुमार की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी (25 साल) प्रीति गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। कार में केवल पति—पत्नी ही सवार थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments