HomeAccidentदर्दनाक हादसा, उत्तराखंड : पहाड़ से गिरी कार, 03 पर्यटकों की मौत

दर्दनाक हादसा, उत्तराखंड : पहाड़ से गिरी कार, 03 पर्यटकों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राजधानी देहरादून में हुए भयानक सड़क हादसे में पर्यटकों की एक अनियंत्रित कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा कालसी के कोठी इच्छाड़ी में हुई। जहां हिमाचल के पर्यटकों की एक कार संख्या HP 08A 3768 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में असंतुलित होकर जा गिरी। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौेके पर पहुंची पुलिस टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

दुर्घटनाग्रस्त कार के पास रेस्क्यू अभियान चलाते एसडीआरएफ के जवान

इस दौरान रस्सियों के सहारे जवान खाई में उतरे और कार सवार तीन लोगों को मृत अवस्था में मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया। मृतकों की पहचान दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हिमाचल प्रदेश तथा पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की शिनाख्ति के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : हल्द्वानी : सीएम धामी ने किया रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments