HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दिल्ली से आ रहे प्रवासियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की...

अल्मोड़ा : दिल्ली से आ रहे प्रवासियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। यहां प्रवासियों को दिल्ली से लेकर आ रही एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हैं। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे जालली के ग्राम पौनी निवासी कुछ लोगों अपनी आइटन कार संख्या डीएल 4सी एनडी 5177 से पहाड़ का सफर तय किया और यह कार विकासखंड ताड़ीखेत के गांव पोलनी के लिए निकल पड़ी।

बीती देर रात यह कार माल रोड स्थित अशोक द्वार के पास गनियाद्योली मार्ग पर 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक महेंद्र सिंह रौतेला पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम पोलनी, पोस्ट आफिस खलना, तहसील रानीखेत की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार में सुवार सुंदर मवाड़ी, मंजू मवाड़ी, पुत्र यश व पुत्री दिक्षा को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मामूली घायलों का उपचार करा उनके घर किसी अन्य वाहन से भेज दिया है।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments