अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में क्वारब के पास ट्रक से भिड़ी कार
ADVERTISEMENTS
सएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में यहां क्वारब पुल के पास एक ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई। संयोग से कार का एयरबैग खुल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा, काठगोदाम निवासी हरीश रौतेला पुत्र खीम सिंह रौतेला अपनी निजि कार यूके 04 एई 2041 से हल्द्वानी से मौना आ रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से च्यूरीगाड़, भीमताल निवासी ट्रक चालक बब्लू आर्या पुत्र दीवान राम बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रहा था।
इस बीच क्वारब पुल के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। यह घटना रात करीब 01 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार की जब ट्रक से टककर हुई तो उसके एयरबैग खुल गए। अन्यथा कार चालक को बड़े हादसे का सामना करना पड़ सकता था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।