सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां लोअर माल रोड स्थित तल्ला खोल्टा बाजार में दोपहर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। कार में सवार सभी चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया।
घटना गुरुवार दोहपर की है। मिली जानकारी के मुताबिक तल्ला खोल्टा लोअर माल रोड में तिवारी भोजनालय के समीप स्विफ्ट कार मेंं सवार कतिपय लोग कुछ खरीददारी करने वाहन से नीचे उतरे। सामान लेने के बाद जैसे ही कार में बैठे और आगे चलने की सोच ही रहे थे, कि कार बिना स्टार्ट किए ही आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि ढलान के कारण रुकी नहीं और चालक के कार संभालने के प्रयास के बावजूद कार नीचे गधेरे में जा गिरी। इस कार में चार व्यक्ति सवार बताए गए हैं। इतने मेंं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। बहरहाल कार में सवार लोग सौभाग्य से बच गए।
अल्मोड़ा न्यूज: खोल्टा में खड्ड मेंं गिरी कार, बड़ा हादसा टला
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


