HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : छावनी बोर्ड की बैठक, इन प्रस्तावों पर बनी सहमति !...

रानीखेत : छावनी बोर्ड की बैठक, इन प्रस्तावों पर बनी सहमति ! जानिये अहम फैसले

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत छावनी बोर्ड की बैठक में केमू स्टेशन में स्थित दुकानों के अलॉटमेंट, पेयजल योजना की मरम्मत के टेंडर, गैर उपयोगी सामान के निस्तारण आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

रानीखेत छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आईएस साम्याल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मनोनीत सदस्य मोहन नेगी को बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गयी। ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व मोहन नेगी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बोर्ड के सदस्य मनोनीत हुए हैं। शपथ के बाद 14 मामलों को विचार—विमर्श कर निस्तारित किया गया।

बैठक में Unserviceable Goods के निस्तारण पर सहमति बानी। केमू स्टेशन में स्थित दुकानों के Allotment तथा चिकन मटन की दुकानों पर भी सहमति प्रदान की गयी। देवीदूंगा पेयजल योजना की मरम्मत करने के टेंडर पर सहमति प्रदान की गयी। बैठक में एनसीसी मैदान के रखरखाव, विस्तारीकरण व सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुयी।

व्यापारियों के द्वारा टैक्स ऑनलाइन जमा करने के मामले में सदस्य मोहन नेगी ने कहा कि ऑनलाइन टैक्स करने से पहले व्यापरियों को जागरूक करना व सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है। जिसके बाद ही व्यवस्थ आगू कि जाये। बैठक में आवारा पशु, बंदरों एवं आवारा कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा हुई, जिसके समाधान के लिए बंदरबाड़े व गोसदन बनाने के मामले पर चर्चा हुयी। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आईएस साम्याल, सदस्य सचिव नागेश पांडेय व नामित सदस्य मोहन नेगी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments