HomeUttarakhandAlmoraदीपावली पर्व पर बिजली की आंख—मिचौली बर्दाश्त नहीं : दीपक वर्मा

दीपावली पर्व पर बिजली की आंख—मिचौली बर्दाश्त नहीं : दीपक वर्मा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दीपावली सीजन में बार—बार हो रही घोषित व अघोषित विद्युत कटौती पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष व पालिका सभासद दीपक वर्मा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

दीपक वर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपावली पर्व के दौरान विद्युत वितरण खंड द्वारा की जाने वाली विद्युत कटौती से व्यापारियों व आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गत दिवस 05 बजे तक विद्युत कटौती की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी, लेकिन निर्धारित से काफी अधिक समय तक शट डाउन ही रखा गया। जिससे आम जनता काफी परेशान रही।

दीपक वर्मा ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागीय अधिकारी शिकायतों को गम्भीरता से भी नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार कई घंटों तक विद्युत कटौती कतई नहीं की जानी चाहिए। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होेते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को भी अपने फोन स्विच आफ नहीं करने चाहिए। चूंकि बिजली एक अति आवश्यकीय सेवा है और इसका सुचारू रहना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments