HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया अल्मोड़ा पहाड़ी घी...

सोमेश्वर न्यूज : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया अल्मोड़ा पहाड़ी घी लांच, पूरी तरह शुद्ध व स्वादिष्ट, 01 व आधा ली. पैकेट में होगा उपलब्ध

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री के आवास पर अल्मोड़ा पहाड़ी घी लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे पूरी तरह शुद्ध बताया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शनिवार को अल्मोड़ा पहाड़ी घी के शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा पहाड़ी घी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा जाएगा। यह ए-2 मिल्क युक्त है। पूरी तरह से शुद्ध व स्वादिष्ट होने के कारण इसकी डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा है। मंत्री ने बताया कि यह अल्मोड़ा दुग्ध संघ के तत्वावधान में इसे बागेश्वर के ग्रोथ सेंटर में तैयार किया गया है। आज इसका शुभारंभ किया जा रहा है। जल्द ही इसको बाज़ार में उतारा जाएगा। बताया कि यह प्रथम चरण में बाजार में एक और आधा लीटर के पैकेट में उपलब्ध कराया जाएगा।

लांच के दौरान विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, यूसीडीएफ के वाइस चेयरमैन दीप डांगी, यूसीडीएफ के प्रबंध कमेटी के सदस्य ललित तिवाड़ी, दुग्ध संघ अल्मोड़ा प्रबंध कमेटी के सदस्य महेंद्र बिष्ट, प्रभारी जीएम दुग्ध संघ अरुण नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

क्या होता है ए-2 मिल्क
ए-2 मिल्क पूरी तरह से सुपाच्य होता है, इसमें बीटा केसिन प्रोटीन पाया जाता है। यह पहाड़ी नस्ल की ही गाय में पाया जाता है। पूरी तरह से शुद्ध होने के कारण इसमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है। यह अन्य दुग्ध की अपेक्षा हल्का होता है, इससे पेट की सूजन और जलन को भी कम किया जा सकता है। बाजार में ए-2 मिल्क की ज्यादा डिमांड है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments