कैबिनेट बैठक : ​सचिवालय में पदों पर सीधी भर्ती, जानिए अन्य महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) संपन्न हो गई है। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों…

कैबिनेट की बैठक

देहरादून। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) संपन्न हो गई है। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। सचिवालय प्रशासन में 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने का फैसला ले लिया गया है। इसके अलावा देहरादून में महासू देवता और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम का जल्द मास्टर प्लान बनाने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान 20 प्रमुख प्रस्ताव आए। बैठक के बाद सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट अहम फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की तरह ही प्रदेश की नई हाइड्रो पावर पॉलिसी पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले –

✒️ उत्तराखंड के 91 आईटीआई में से 20 संस्थानों का कर्नाटक मॉडल पर उच्चीकरण होगा।

✒️ अब सिटी बस में मोटरयान कर में मिलेगी शत-प्रतिशत छूट।

✒️ पहाड़ में बसों को परमिट टैक्स में राहत दी गई है।

✒️ प्रवर्तन सिपाही (परिवहन विभाग) पर शत-प्रतिशत सीधी भर्ती। प्रवर्तन कर्मचारी सेवा नियमावली में होगा संशोधन।

✒️ उत्तराखंड पार्किंग नियमावली पर लगी मुहर।

✒️ रेलवे भूमियों में मास्टर प्लान की बाध्यता समाप्त।

✒️ अब यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को कोर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जायेगा।

✒️ लखवाड़ परियोजना में विभाग आए एकमात्र टेंडर को खोलने की मिली अनुमति।

✒️ तीर्थ स्थलों को लेकर बड़ा फैसला। देहरादून में महासू देवता और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान बनाया जायेगा।

✒️ Government and Aided Colleges में इंटरमीडिएट तक विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें।

✒️ दिव्यांगों को स्टाम्प ड्यूटी में 25%की छूट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *