HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: न तो ऑक्सीजन की कमी रहे और न ही कोरोना...

BAGESHWER NEWS: न तो ऑक्सीजन की कमी रहे और न ही कोरोना मरीजों को दिक्कत हो-चुफाल, काबिना मंत्री ने वीसी के जरिये ली बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
प्रदेश के काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आज जोर देकर कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन कठोर कदम उठाये। न तो कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हो और न ही मरीजों को कोई और दिक्कत। उन्होंने जिलाअधिकारी को जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। चुफाल आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेकर समीक्षा कर रहे थे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड में काबू में नही आ रहा कोरोना, आज 5 हजार 606 आये संक्रमण की चपेट में, 71 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल….

वीसी के माध्यम से मंत्री ने जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों व व्यवस्थाओं जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों कोरोना की दूसरी लहर के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ एक टीम भावना से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी रखी जाये और शत-प्रतिशत सैंपलिंग सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था निरंतर बनी रहे। उन्होंने विधायकों से विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को शत-प्रतिशत लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके स्तर से जो भी सुझाव एवं मांग आयेगी, उस पर सकारात्मक ढंग से कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मंत्री को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे सभी कदमों व व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वीसी में अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देवी, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास तथा कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी विनीत कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव सहित अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिका केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, उप जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि उपस्थित रहे।

दर्दनाक, और कितनी जानें लेगा कोरोना : Covid infection के चलते Home isolation में रह रहे पिता-पुत्र की मौत, चार दिन तक शवों के साथ रही दिव्यांग पत्नी

नैनीताल जिले में एस्कॉर्ट के साथ निर्विघ्न अस्पताल तक पहुंचेगी प्राणवायु ‘ऑक्सीजन‘; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने किया चौकस इंतजाम

Big Breaking : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन, केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments