HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वयोवृद्ध व्यापारी बिहारी लाल शाह पंच तत्व में विलीन, शोक...

अल्मोड़ा : वयोवृद्ध व्यापारी बिहारी लाल शाह पंच तत्व में विलीन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पनुवानौला के वयोवृद्ध व्यापारी व सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले सरल स्वभाव बिहारी लाल शाह का 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते वह जांच के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल गये थे, जहां उन्होंने ​दम तोड़ दिया। जागेश्वर में उनका गत दिवस अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहारी लाल गुप्ता क्षेत्र के एक प्रतिष्ठि व्यापारी थे। गत 25 जून शनिवार को उनको अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद परिजन उन्हें अल्मोड़ा के बेस अस्पताल लेकर आये। यहां उन्होंने तमाम जांच कराई, लेकिन इसी दौरान अचानक ​तबियत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन का सामाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिहारी लाल एक व्यापारी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। रामलीला तालीम के दौरान वह देर रात तक बच्चों का उत्सावर्धन किया करते थे। वह अपने पीछे बेटे—बहू, नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। गत दिवस जागेश्वर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में तमाम गणमान्य लोगों व व्यापारियों ने भी शिरकत की।

इधर सामाजिक व राजनैतिक संगठनों की शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मोहन सिंह महरा, रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, बलवंत गैड़ा, केसर नेगी, दीपक गैड़ा, प्रेम गैड़ा, योगेश भट्ट, अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, हरीश दरमवाल, पनुवानौला व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता, मनीष नेगी, विनोद वर्मा, दीपक सुयाल, रवि बनौला, देवेंद्र बिष्ट, नीरज जोशी, राजेन्द्र बनौला, सुंदर बिष्ट, अर्जुन बनौला, प्रकाश जोशी, गोलू बिनवाल, अंकित बनौला, मनोहर नेगी, पंकज सुयाल, ओम प्रकाश बिष्ट, पवन गैड़ा, पूरन पांडेय, पूरन सुयाल, नवीन भट्ट, गणेश बिनवाल, बिहारी नंदन बहुगुणा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments