HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर: 5 सितंबर को होगा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव

सोमेश्वर: 5 सितंबर को होगा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव

सोमेश्वर, 31 अगस्त। यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा तथा शिवेंद्र सिंह बोरा ने नामांकन किया है। अब 5 सितंबर को सोमेश्वर रामलीला मैदान में बीआरसी के पास मतदान होगा। गौरतलब है कि गत माह यहां व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग दी गई थी। व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल पदाधिकारियों राजेंद्र वर्मा, श्याम सुन्दर बोरा, डा. देवेंद्र कुमार जोशी, मदन मोहन सनवाल, सलीम हुसैन व प्रकाश जोशी ने मंत्रणा के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा तय की। संरक्षक मण्डल के राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान 4 सितंबर की सांय 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने व्यापारियों से सदस्यता रसीद यथासमय कटवा लेने तथा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments