HomeUttarakhandAlmoraव्यापार मंडल अल्मोड़ा—सोमेश्वर की डीएम के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई...

व्यापार मंडल अल्मोड़ा—सोमेश्वर की डीएम के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा….

ADVERTISEMENTS
  • बाहरी लोगों को बाजार लगाने से करें प्रतिबंधित
  • पालिका के नए—नए करों से परेशान है व्यापारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा और सोमेश्वर व्यापार मंडल की डीएम के साथ हुई संयुक्त बैठक में व्यापारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और समस्याओं को रखा गया। मुख्य रूप से बाहरी लोगों का नगर क्षेत्र में आकर बाजार लगाये जाने को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की मांग प्रशासन से की गई।

बैठक में मुख्य रूप से बाहरी व्यक्तियों द्वारा लगाए जाने वाले बाजारों को पूर्णता प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया और भविष्य में भी इन्हें बिल्कुल अनुमति नहीं देने की मांग की गई। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे नए-नए करों का विरोध किया गया। यूजर चार्ज को लेकर भी बातचीत की गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारी अभी किसी भी नए कर के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार वेंडर जोन स्लॉटर हाउस को लेकर झूठे वायदे किये जा रहे हैं। खाद्य लाइसेंस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बार-बार रद्द किए जाने को लेकर भी वार्तालाप की गई और कहा गया कि जगह—जगह इनके कैंप लगाया जाए जिसमें व्यापार मंडल पूरा सहयोग करेगा।

शहर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से से निवेदन किया कि जहां भी जगह मिल पाये, वहां पर एक साइड पार्किंग की अनुमति प्रदान की जाये, जब त​क कि कोई स्थायी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं हो जाये। उन्होंने कहा कि लगातार 2016-17 के वैट टैक्स पर पेनल्टी लगाकर 2021 में जो नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है। व्यापार मंडल द्वारा पूरे अल्मोड़ा नगर की सुरक्षा को देखते हुए कैमरों के लिए सहयोग की बात भी जिलाधिकारी से की। जिसमें जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पर कूड़ेदानों की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, सोमेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, संगठन मंत्री कैलाश जोशी, नरेंद्र कुमार विक्की, शहजाद कश्मीरी, भुवन वर्मा, मनीष जोशी, सूरज साह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments