HomeUttar Pradeshकन्नौज में एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी बस, 14 गंभीर रूप से घायल

कन्नौज में एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी बस, 14 गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS

कन्नौज | उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार सुबह सवारियों से भरी डबल डेकर लग्जरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए जिनमें से 14 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जौनपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 159 के पास अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। घटना सुबह 4 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर छिबरामऊ सीओ ओमकार नाथ शर्मा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गम्भीर रूप से घायल 14 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि मामूली घायल 11 लोगों को सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया है।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं: जंग बहादुर पुत्र कंचन राम यादव (52) निवासी ग्राम मुलनापुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर, लकी बिंद पुत्र यशवंत बिंद (18) निवासी ग्राम रसड़ा थाना बरदह जिला आजमगढ़, इशिका पुत्री पंकज कुमार (08) निवासी शिशवा रामपुर थाना बेताना जिला अंबेडकरनगर, सत्यम पत्नी पंकज कुमार (33) वर्ष निवासी शिशवा रामपुर थाना बेताना जिला अंबेडकरनगर, आराधना पुत्री कृपा शंकर (26) निवासी पार्वती कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, फरहान पुत्र कल्बे आबिद उमर (25) निवासी कायामुद्दीनपुर शेखपुरा थाना अकबरपुर अंबेडकरनगर, काजल तिवारी पुत्री राहुल तिवारी (26) निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर, राहुल तिवारी पुत्र विजय तिवारी (29) निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर, राघव तिवारी पुत्र राघवेंद्र तिवारी (9 माह) निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर, इला द्विवेदी पुत्री राघवेंद्र प्रसाद (24) निवासी ऊंचगांव थाना धमोर जिला सुल्तानपुर, विकास मौर्य पुत्र रमेश चंद्र मौर्य (24) निवासी रामदासपुर निवादा थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर, पूर्णिमा मौर्य पत्नी सुनील कुमार मौर्य (26) निवासी बरसठी थाना बरसठी जिला जौनपुर, शिवम पुत्र राधेगोपाल (24) निवासी पार्वती कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, अनीता सिंह पुत्री राघवेंद्र सिंह (23) निवासी जलालपुर जिला जौनपुर शामिल हैं। हादसे के समय बस में कुल 45 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments