Almora Breaking: रसोई गैस के दाम बढ़ने से चढ़ा कांग्रेस का पारा, महंगाई को लेकर सरकार की खिंचाई, मोदी सरकार का पुतला फूंक जबर्दस्त गुस्से का इजहार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ारसोई गैस की मूल्य वृद्धि समेत लगातार महंगाई बढ़ाने का यहां आज कांग्रेसजनों ने कड़ा प्रतिकार किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रसोई गैस की मूल्य वृद्धि समेत लगातार महंगाई बढ़ाने का यहां आज कांग्रेसजनों ने कड़ा प्रतिकार किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा मेें एकत्रित होकर कांग्रेसजनों ने महंगाई का विरोध किया और नारेबाजी के साथ मोदी सरकार का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।

अल्मोड़ा में महिला कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्होंने बेतहाशा महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार रसोई गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर रसोई का बजट बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है। इस सरकार को गरीब एवं मध्यम वर्गीय जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार करार दिया।

उन्होंने कहा कि इस कोरोनाकाल में हजारों लोगों के ऊपर बेरोजगारी की मार पड़ चुकी है। ऐसे में महंगाई करके भाजपा सरकार जनता को दोहरी मार मार रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने रसोई गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिये, तो महिला कांंग्रेस सड़़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। महिला कांंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, दीप डांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, ज्योति बिष्ट, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी, धीरा तिवारी, पुष्पा पान्डेय, तारा तिवारी, किरन साह, भगवती आर्या, सरस्वती आर्या, तारा भण्डारी, मंजू बिष्ट, तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, सभासद सचिन आर्या, हेम तिवारी, ललित सतवाल, हिमांशु मेहता, हरेन्द्र प्रसाद, संजीव कर्मयाल, उमेश गुरूरानी, नवीन कनवाल, अख्तर हुसैन सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *