HomeUttarakhandNainitalमुख्यमंत्री धामी के आदेश पर हल्द्वानी में दर्ज हुआ भैंस चोरी का...

मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर हल्द्वानी में दर्ज हुआ भैंस चोरी का मुकदमा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| हल्द्वानी शहर में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीडि़तों की सुनवाई हो। ऑनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रविधान है। पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। इसी का उदाहरण भैंस चोरी का मुकदमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हल्द्वानी के ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर निवासी खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जैसे-तैसे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। भैंसों का दूध बेचकर उनकी आमदनी बढ़ रही थी, लेकिन 21 जनवरी 2022 की रात खष्टी के लिए काली रात जैसी हो गई। आगे पढ़े…

चोरों ने उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी होने से खष्टी काफी परेशान रहीं। उन्होंने मंडी पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। पुलिस ने भैंस चोरी को हलके में लिया। मगर खष्टी की आमदनी का स्रोत ही चोरी हो गया था। आगे पढ़े…

थक हारकर परेशान खष्टी ने पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। कहीं से मदद न मिली तो वह सीएम के पास पहुंच गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज (FIR Registered) करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे पढ़े…

हल्द्वानी कोतवाली में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है, जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े : दुःखद – टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी में घूमने के लिए टॉप 10 जगह | Top 10 Places To Visit In Haldwani
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments