HomeCrimeसुबह बारात लौटी रात में भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5...

सुबह बारात लौटी रात में भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी

UP News| उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की सोते समय फरसे से काटकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया। यही नहीं, पत्नी और मामी पर भी जानलेवा हमला किया है। दोनों की हालत नाजुक है। आरोपी ने वारदात को देर रात 2 बजे अंजाम दिया। घटना की सूचना पर SP विनोद कुमार, IG के साथ कई बड़े अफसर मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आरोपी के छोटे भाई की बारात दुल्हन लेकर घर लौटी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। किसी का गला कटा था, तो किसी के सिर पर गहरे घा‌व थे।

पिता का कहना है कि आरोपी बेटे को दुकान में कुछ पैसों की जरूरत थी। पैसे नहीं देने घर पर रोज झगड़ा करता था। पुलिस अभी हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पूरी घटना मैनपुरी के अरसारा गांव की है। हत्यारोपी का नाम 32 वर्षीय शिववीर है। शिववीर के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि वह किशनी में सरकारी अस्पताल के बाहर फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। छोटे भाई सोनू की दुल्हन कल आई थी। सारे रिश्तेदार भी घर पर ही थे।

सबसे पहले दूल्हा और दुल्हन की हत्या की

पिता ने बताया, “रात में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। बड़ा बेटा सोनू और उसकी पत्नी छत पर चारपाई पर सोए थे। पास में ही छोटा बेटा भुल्लन (22), बहनोई सौरव और सोनू का दोस्त फिरोजाबाद निवासी दीपक (20) भी सोए थे। शिववीर को रात में अचानक पता नहीं क्या हुआ। वह फरसा लेकर सभी को काटना शुरू कर दिया। हम लोग तो नीचे घर में सोए थे।”

पिता ने बताया, ”सबसे पहले छत पर सो रही नई बहू को मारा। फिर सोनू को काट दिया। इसके बाद अपने छोटे भाई भुल्लन और बहनोई सौरव को मार डाला। इसके बाद सोनू के दोस्त फिरोजाबाद निवासी दीपक को भी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर के नीचे आया, तब तक हम लोग उठ गए थे। वह अपने कमरे में गया। अपनी पत्नी डौली और मामी सुषमा पर भी जानलेवा हमला किया। वहां पर मैं पहुंचा, तो रोकने की कोशिश की।”

मैंने शोर मचाया और चिल्लाते हुए घर के बाहर भगा। इतने में शिववीर डर गया। फिर वह दोबारा अपने कमरे में गया। तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पिता बोले- शिववीर की दुकान घाटे में थी, शायद इसलिए हत्या की

पिता ने बताया कि “शिववीर किशनी में सरकारी अस्पताल के सामने फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। वह दुकान के लिए बड़ी मशीनें खरीदना चाहता था। उसने मुझसे पैसे मांगे, लेकिन छोटे बेटे सोनू की शादी करनी थी, इसलिए हम लोग पैसे नहीं दे पाए। इसी वजह से वह आए दिन घर पर झगड़ा करता था। कभी पत्नी को डांटता, मारता तो कभी मां से भी विवाद करता था। शिववीर थोड़ा सनकी था। घर में हर किसी से खुन्नस रखता था। शायद, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।”

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

परिवार के 5 लोगों की मौत के बाद से परिजनों में मातम छाया है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है। घर के बाहर सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही हैं। तीनों बेटों को खोने वाली सोनू की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। उधर, अन्य जो परिजन हैं, वह भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। घर पर रोना पिटना मचा है। पिता पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेसुध हालत में है।

पुलिस बोली- हत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया

एसपी विनोद कुमार का कहना है कि परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई है। हत्यारोपी ने चारा काटने वाली मशीन से परिजनों की हत्या की, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया है। सुबह 5 बजे हमें घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे, देखा तो शव बिखरे पड़े थे। घर में मौजूद अन्य लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments