HomeBreaking Newsदेवर ने सरेराह फाड़े भाभी के कपड़े, महिला ने लगाये कई गम्भीर...

देवर ने सरेराह फाड़े भाभी के कपड़े, महिला ने लगाये कई गम्भीर आरोप, मुकदमा दर्जा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रूड़की

यहां एक विधवा महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न सहित कई गम्भीर आरोप लगाये हैं। जिसमें देवर पर सार्वजनिक स्थान पर उसके कपड़े फाड़े जाने का आरोप भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, मंगलौर (रुड़की) के मोहल्ला टोली रहने वाली शगुफ्ता खानम ने पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें उसने कहा है कि उसकी शादी मोहल्ला टोली निवासी कारी नसीम के साथ गत 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। जिसमें हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। यही नहीं उसने अपनी तनख्वाह से करीब 05 लाख का सामान भी घर पर रखा था। 10 लाख रूपये अपने पति नसीम अहमद को उसने बिजनेस के सिलसिले में भी दिये थे। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद अचानक उसके ससुरालजनों का रवैया उसके प्रति बदल गया।

तहरीर में कहा गया है कि ससुराल वालों ने उसके जेवर व सारा सामान अपने पास रख उसे घर से बाहर निकाल दिया है। उसने कहा कि जब वह दोबारा सुसराल पहुंची तो उसको घुसने नहीं दिया। साथ ही सामान देने इन्‍कार कर दिया। जिस पर उसने 16 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली व सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की। महिला का यह भी आरोप है कि गत माह 20 अक्टूबर की रात जब वह अपनी बहन व सहेली के साथ घर लौट रही थी तो उसके ससुर खलील अहमद, देवर शमीम अहमद, जेठ शकील अहमद व सलीम अहमद ने उसके साथ गाली—गलौज शुरू कर दी। साथ ही कोतवाली में दर्ज शिकायत वापस लेने को दबाव बनाया। इस बीच उसके देवर शमीम अहमद ने सबके सामने ही उसके कपड़े तक फाड़ डाले। जब उसने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर आ गये और उसकी जान किसी तरह बच पाई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और ​अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments