HomeInternationalब्रिटिश PM ने सीट बेल्ट नहीं पहना… 10 हजार जुर्माना, भारत में...

ब्रिटिश PM ने सीट बेल्ट नहीं पहना… 10 हजार जुर्माना, भारत में हुआ था PM की कार का चालान

ADVERTISEMENTS

न्यूयॉर्क| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के आरोप में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लंकाशायर पुलिस ने शुक्रवार को PM सुनक के खिलाफ 100 पाउंड का चालान जारी किया। हालांकि, सुनक दो दिन पहले यानी गुरुवार को इस मामले में माफी मांग चुके हैं।

यह दूसरी बार है जब सरकार में रहते हुए ऋषि सुनक पर जुर्माना लगाया गया है। जून 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी के साथ पार्टी करने पर भी उन पर पेनाल्टी लगी थी। उस समय सुनक लॉकडाउन के नियम तोड़ते हुए डाउनिंग स्ट्रीट में एक बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे।

ड्राइव नहीं कर रहे थे ऋषि सुनक, पीछे पैसेंजर सीट पर बैठे थे

इस बार के मामले में खास बात ये है कि सुनक खुद ड्राइव नहीं कर रहे थे। ना ही वे कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। वह पीछे पैसेंजर सीट पर बैठे थे। कार जब चल रही थी तब वह सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो बना रहे थे। उनका यही वीडियो सामने आने के बाद ब्रिटेन में पुलिस ने एक्शन लिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- सुनक जुर्माना भरने को तैयार

मामला सामने आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से एक बयान में कहा गया, ‘सुनक ने पूरी तरह से अपनी गलती मान कर माफी मांग ली है। वह जुर्माना देने के लिए तैयार हैं।’ PM ने जब यह वीडियो बनाया तब वह उत्तरी इंग्लैंड के लांकशायर में थे।

पुलिस ने ट्वीट किया, लेकिन PM का नाम नहीं लिखा

लंकाशायर पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि, इसमें PM सुनक के नाम का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लंकाशायर में एक चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर आज (शुक्रवार, 20 जनवरी) को लंदन के एक 42 साल के व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है।

पैसेंजर के सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 10 हजार रुपए जुर्माना

ब्रिटेन में अगर कोई पैसेंजर सीट बेल्ट नहीं पहनता तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगता है। अगर मामला कोर्ट में जाता है तो उस पर 50 हजार हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

भारत में किरण बेदी ने इंदिरा गांधी की कार पर एक्शन लिया था

भारत में भी एक बार प्रधानमंत्री की कार का चालान किया जा चुका है। यह एकमात्र वाकया 1982 का है। तब देश की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी दिल्ली में ट्रैफिक DCP थीं। उस समय एशियाई खेल शुरू होने वाले थे। तभी कनॉट प्लेस के ऑउटर सर्किल के पास मिंटो ब्रिज एरिया में इंदिरा गांधी की कार आई। कार का ड्राइवर नियमों से हटकर कार को पार्क कर रहा था।

किरण बेदी के स्टाफ ने ड्राइवर को गाड़ी हटाने को कहा। जब वह नहीं माना तो ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से कार को हटवा दिया। साथ ही कार का चालान भी कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद किरण बेदी का तबादला करके उन्हें VIP सिक्योरिटी का इंचार्ज बना दिया गया था।

उत्तराखंड में IAS, IPS, PCS अधिकारियों के विभाग में फेरबदल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments