HomeUttarakhandAlmoraहायलो ओपन 2021 में लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, पहुंचे क्वॉर्टर फ़ाइनल...

हायलो ओपन 2021 में लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, पहुंचे क्वॉर्टर फ़ाइनल में

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तक सारवकेन, जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वॉर्टर फ़ाइनल में स्थान बना लिया। प्रतियोगिता 02 से शुरू हुई एवं 07 नवम्बर तक जारी रहेगी।

उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दौर में लक्ष्य ने फ़्रान्स के विश्व के ३८ नम्बर के खिलाड़ी वांग को खिलाड़ी सीधे सेटों में २१- १७ व २१ -१४ से सीधे सेटों में हराया था। दूसरे दौर में लक्ष्य ने चाइना तायपे के टूर्नामेंट में चौथी वरीयता व विश्व में ११ वी रैंक प्राप्त वांग तजु वी को २१-१७ व२१-१४ से हराकर क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह बना ली।

लक्ष्य सेन की विश्व रैंकिंग अब २१ वें नम्बर में आ चुकी है। लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए हुए क्वॉर्टर फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments