HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग उत्तराखंड : उत्तराखंड के सांसद मिले पीएम और एचएम से, आपदा...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : उत्तराखंड के सांसद मिले पीएम और एचएम से, आपदा पर सक्रियता पर जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। आज उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उत्तराखंड में आई आपदा के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी ने कहा की सांसदों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया कि उन्होंने घटना का त्वरित संज्ञान लेकर संपूर्ण मशीनरी को सक्रिय किया।
सांसद बलूनी ने कहा कि उनके अतिरिक्त उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री से भेंट की।
ब्रेकिंग आपदा अपडेट—5 : अंदर फंसे श्रमिक और टनल के मुहाने पर जा अटका बोल्डर, बचाव कार्य रूका
सांसदों ने प्रधानमंत्री अनुरोध किया कि उत्तराखंड निरंतर आपदाओं से प्रभावित प्रांत है। निरंतर बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं से राज्यवासी जूझते रहते हैं। राज्य में मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले दो डॉप्लर रडार स्थापित हो चुके हैं, एक पर कार्य जारी है जिससे बहुत लाभ मिलेगा।
सांसदों ने अनुरोध किया कि ग्लेशियरों के अध्ययन और आपदा से त्वरित निपटने की तकनीकी और मैकेनिज्म पर गहनता से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम 2013 की केदारनाथ आपदा या ऋषि गंगा की आपदा जैसी घटनाओं से महत्वपूर्ण जीवन को बचा सकेंगे।
सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया जिनके निर्देशन में एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों का राहत अभियान जारी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता करने की अपील की है सांसदों ने उनका भी आभार प्रकट किया।

https://creativenewsexpress.com/one-thousand-ration-kits-ready-twenty-crores-approved-for-the-district2/
सांसदों ने प्रधानमंत्री अनुरोध किया कि उत्तराखंड निरंतर आपदाओं से प्रभावित प्रांत है। निरंतर बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं से राज्यवासी जूझते रहते हैं। राज्य में मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले दो डॉप्लर रडार स्थापित हो चुके हैं, एक पर कार्य जारी है जिससे बहुत लाभ मिलेगा।
सांसदों ने अनुरोध किया कि ग्लेशियरों के अध्ययन और आपदा से त्वरित निपटने की तकनीकी और मैकेनिज्म पर गहनता से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम 2013 की केदारनाथ आपदा या ऋषि गंगा की आपदा जैसी घटनाओं से महत्वपूर्ण जीवन को बचा सकेंगे।
सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया जिनके निर्देशन में एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों का राहत अभियान जारी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता करने की अपील की है सांसदों ने उनका भी आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments