HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज | अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का खुलासा, धरे गए डांसर...

ब्रेकिंग न्यूज | अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का खुलासा, धरे गए डांसर और भंडारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

16.08 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत 4.82 लाख 400 रुपये

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मोटर साइकिल सवार 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से कुल 16.08 ग्राम 4.82 लाख से अधिक की अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।

इसी अभियान के तहत 05 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय तथा उपनिरीक्षक सुनील धानिक प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास एक मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एपी 5711 को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों के कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के पास से 8.66 ग्राम तथा सौरभ भंडारी के पास से 7.42 ग्राम, कुल 16.08 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 8, 20 और 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख 82 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गौरव बिष्ट उर्फ डांसर, उम्र 25 वर्ष, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी सरकार की आली, खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा
  2. सौरभ भंडारी, उम्र 22 वर्ष, पुत्र गणेश भंडारी, निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, जनपद अल्मोड़ा

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में पहले से ही नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।

  • धारा 8 और 21
  • धारा 8, 21 और 60

बरामदगी

  • कुल 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन)
  • अनुमानित कीमत 4,82,400 रुपये

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल राजेश भट्ट स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अल्मोड़ा तथा कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अल्मोड़ा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments