HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी नहीं रहीं, शोक की लहर

दु:खद: ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी नहीं रहीं, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

✍️ प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद समाजोत्थान में लगाया जीवन
✍️ अल्मोड़ा ने आध्यात्मिक विभूति को खो दिया: प्रकाश चंद्र जोशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र अल्मोड़ा की वरिष्ठ योग शिक्षिका ब्रह्मकुमारी गंगा जोशी (ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी) का आज 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज मंगलवार सुबह 10 बजे अंतिम सास ली। समाजोत्थान में अनुकरणीय योगदान देने वाली गंगा दीदी का विश्वनाथ मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना में कहा कि उनके निधन से अल्मोड़ा ने एक आध्यात्मिक विभूति को खो दिया है।

यहां उल्लेखनीय है कि ब्रह्मकुमारी गंगा दीदी राजकीय बालिका इंटर कालेज चौखुटिया से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई। उन्होंने शिक्षा जगत में छाप छोड़ी और सेवानिवृत्त होने के बाद समाजोत्थान की प्रबल भावना के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना में अमूल्य योगदान दिया। उनके द्वारा अपने निवास स्थान से ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संचालन किया तथा वर्ष 1994 में अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले में उप सेवा केन्द्र का निर्माण कर गतिविधियों को आगे बढ़ाया। अविवाहित रहते हुए उनका जीवन समाजिक कार्यों में बीता और समाजोत्थान उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आज अंतिम सांस ली और अपराह्न यहां विश्वनाथ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र हल्द्वानी की प्रमुख शिक्षिका ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने उनके पार्थिव शरीर पर संस्था का झंडा अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना में कहा कि उनके निधन से अल्मोड़ा ने एक महान आध्यात्मिक विभूति को खो दिया है और उनके समाजोत्थान में उनके अविस्मरणीय व‌ अनुकरणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके निधन पर संस्था के कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments