यहां घर के बाहर ही खेल रहा एक ढ़ाई साल का बच्चा गत दिवस से लापता है। जिसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बच्चों के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना है। यह घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस अड्डे के पास की है।
जानकारी के अनुसार केमू स्टेशन के निकट रहने वाले राहुल का ढ़ाई साल का बेटा दक्ष एक गली में खेल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 03 बजे वह लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ढूंढ—खोज आरम्भ हुई, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस देर रात तक सीसीटीवी फुटेज भी खंगालती रही, जिससे भी कोई लाभ नहीं हुआ। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही जगह—जगह बच्चे की फोटो चस्पा कर दी हैं। इधर थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है बच्चे की तलाश जारी है। तमाम पुलिस चौकियों में भी सूचित कर दिया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।