HomeAccidentबॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन का भयानक एक्सीडेंट, हालत गंभीर

बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन का भयानक एक्सीडेंट, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता हैं पवनदीप

पवनदीप राजन सहित तीन अस्पताल भर्ती

सीएनई डेस्क। इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। यूपी के अमरोहा में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में सिंगर पवनदीप राजन घायल हो गए। इस दुर्घटना में पवनदीप के साथी अजय मेहरा और कार के ड्राइवर राहुल सिंह भी घायल हैं। तीनों का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि पवनदीप के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और उनके सिर में भी चोट लगी है। सिंगर पवनदीप की कार गजरौला इलाके में हाइवे के किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई थी। पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। वे ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता बनकर मशहूर हुए थे। वह अपने दोस्त अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा जा रहे थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। राहुल सिंह कार चला रहे थे। रात करीब 2:30 बजे, गजरौला थाना क्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय उनकी कार हाईवे के किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई। पुलिस का कहना है कि यह हादसा ड्राइवर राहुल सिंह को नींद आने के कारण हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया।

बेहतर इलाज के लिए घरवाले नोएडा ले गए

पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डिडौली में हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती कराया। पवनदीप के परिवार वाले खबर मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद, वे तीनों को बेहतर इलाज के लिए नोएडा ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

कौन हैं पवनदीप राजन ?

पवनदीप राजन, उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया में भाग लिया। वह शो के विनर बने और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम किया। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ कार और 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती थी। टॉप 5 में उनका मुकाबला मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया के साथ था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments