HomeNationalनहीं रहे दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी के चलते हुआ...

नहीं रहे दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी के चलते हुआ निधन

नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। खबर है कि मिथिलेश ने 3 अगस्त की शाम दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मिथिलेश ने लखनऊ में अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

इन फिल्मों में किया था काम

मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने करियर में मिथिलेश चतुर्वेदी ने कई बड़ी और बढ़िया बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख खान की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में देखा गया था। लेकिन फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में आने वाले थे नजर

2020 में वह वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में नजर आए थे। मिथिलेश चतुर्वेदी फिलहाल Banchhada नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे।

Uttarakhand Weather : 7 अगस्त तक इन जिलों में होगी बारिश, मौसम का यलो अलर्ट जारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments