HomeAccidentBreaking: कपकोट में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, शोक में डूबा गांव

Breaking: कपकोट में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, शोक में डूबा गांव

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट तहसील अंतर्गत खड़लेख से भनार की तरफ जा रहा एक वाहन ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई है। शव को पुलिस ने खाई से बाहर निकाल लिया है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

बीती रात लगभग दस बजे बोलेरो वाहन संख्या यूके 02 टीए 0891 जुबरा तोक के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवारियों नहीं थी। चालक भनार गांव निवासी दिनेश सिंह 26 वर्ष पुत्र बलवंत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तहसील प्रशासन ने शव को खाई से बाहर निकाला। उसका पंचनामा कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि तहसीलदार घटना की जांच कर रहे हैं।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण सड़कें काफी खराब चल रही हैं। सड़कों पर दिन में ही वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। रात को वाहन चलने से दुर्घटनाओं का भय अक्सर बना रहता है। चालक के निधन पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिपंअ बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments