HomeUttarakhandAlmoraबोलेरो चालक की हद पार! वाहन में 23 सवारियां, 07 छत पर...

बोलेरो चालक की हद पार! वाहन में 23 सवारियां, 07 छत पर बिठाईं

👉 शराब के नशे में चलाकर जोखिम में डाल रहा था सवारियों की जान
👉 अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने का मामला, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस की लगातार चेकिंग और जागरूकता के बावजूद जिले के लमगड़ा थानांतर्गत एक बोलेरो चालक ने सारे नियमों को तार—तार कर डाला। उसने बोलेरो में 23 सवारियां बिठाई और इनमें से 07 सवारियां छत पर बिठाकर सफर करा रहा है, जिससे इन सभी सवारियों की जिंदगी जोखिम में डाल रहा था। इतना ही नहीं खुद शराब के नशे में रहकर वाहन चला रहा था। चेकिंग में पकड़ा गया।

मामले के मुताबिक लमगड़ा थाना अंतर्गत जैंती पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार मोरनौला में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो वाहन संख्या UK 04 TA 5525 को रोककर चेक किया, तो चालक लक्ष्मण सिंह नगदली पुत्र शेर सिंह नगदली निवासी ग्राम महतोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल ने बोलेरो वाहन में 23 सवारियां बिठाई पाई गई। इस चालक ने नियमों को ऐसा तार—तार किया कि 07 सवारियां वाहन के छप तप सवार की थी। इतना ही नहीं एल्कोमीटर से जांच की गई तो पाया गया कि चालक खुद शराब के नशे में है और वाहन चलाकर इतनी सवारियों की जान जोखिम में डाल रहा था।

पुलिस ने तत्काल चालक लक्ष्मण सिंह नगदली को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए उसके वाहन बुलेरो को सीज कर लिया। साथ ही वाहन में सवार सभी सवारियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments