HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: स्टेयरिंग फेल होने से बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल, बड़ा...

Bageshwar Breaking: स्टेयरिंग फेल होने से बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल, बड़ा हादसा टला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आज उस वक्त एक बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब अचानक वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घायलों को मामूली चोट आई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शुक्रवार को दफौट मोटरमार्ग में बड़ा हादसा टल गया। वाहन संख्या यूके 02-टीए1454 यात्रियों को लेकर गुरना से किमोली के तरफ जा रही थी। एकाएक मंयू-गुरना के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और यात्रियों के अनुसार बुलेरो वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया था। जिसमें महेश सिंह 55 वर्ष पुत्र विशन सिंह, हरीश सिंह 25 वर्ष पुत्र नंदन सिंह, केशर सिंह 52 पुत्र दलीप सिंह, दीवान सिंह 40 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह, संतोष सिंह 24 वर्ष पुत्र दीवान सिंह आदि घायल हो गए। सभी घायल किमोली गांव के निवासी हैं। तहसीलदार दीपिका आर्य ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वाहन में अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें मामूली चोटें थी और वह घरों को चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments