HomeAccidentब्रेकिंग नानकमत्ता : पांच दिन से लापता सेवादार का शव नानक सागर...

ब्रेकिंग नानकमत्ता : पांच दिन से लापता सेवादार का शव नानक सागर बैराज में उतराता मिला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नानकमत्ता। पिछले 5 दिन से लापता सेवादार का शव आज देर शाम नानक सागर डाम मे उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार आज देर शाम नानक सागर डाम बाउली साहिब के पास एक शव पानी में उतराता देखा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन की और से शव की शिनाख्त बलवीर सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह के रूप मे की गई। बलबीर सिंह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब मे सेवा करता था। उसकी सेवा दीवान हाल में रहती थी। वह पिछले 5 दिन से लापता चल रहा था। बताया जाता है कि वह लम्बे समय से बीमार चल रहा था। उसे टीबी की बीमारी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments