HomeUttarakhandDehradunदेहरादून ब्रेकिंग : तिब्बती मार्केट में खून से लथपथ पड़ा मिला एक...

देहरादून ब्रेकिंग : तिब्बती मार्केट में खून से लथपथ पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। शहर के तिब्बती मार्केट में एक दुकान के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दुकान के अंदर खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान संजय बिष्ट उम्र 50 साल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस जांच में जुट गई है। मौका मुआयना के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे भी घटना स्थल पर पहुंचीं। संजय बिष्ट तिब्बती मार्केट के एक रेस्टोरेंट में 20-25 साल से रहता था। संजय की कनपट्टी पर गोली लगी है। मौके से देसी तमंचा बरामद हुआ है।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। डालनवाला इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा खुद को गोली मारना प्रतीत हो रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

देखें भारत में बैन हुए 43 चाइनीज ऐप्स की लिस्ट

पिथौरागढ़ से पेंशन लेकर नेपाल लौट रहे पेंशनरों की जीप खाई में समाई, पांच की मौत, छह घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments