HomeBreaking NewsBig Breaking : बरामद हुए 02 युवकों के शव, दोस्त को बचाने...

Big Breaking : बरामद हुए 02 युवकों के शव, दोस्त को बचाने के खातिर दे दी जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में गंगनहर में गत 08 फरवरी को बह कर लापता हुए दो युवकों के शव बरामद कर लिये गये हैं। यह युवक अपने दोस्त को बचाने नहर में कूदे थे। उनका दोस्त तो बच गया, लेकिन यह दोनों मौत के मुंह में समा गये।

आज बुधवार को एक शव आसफनगर झाल के पास और दूसरा लिब्बरहेड़ी गांव के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

याद दिला दें कि यूपी के सहारनपुर के अम्बाला रोड स्थित सुभाष नगर निवासी दो भाई रोहित व मोहित आहूजा अपने दोस्त मोहित सचदेवा निवासी सुभाषनगर के साथ 07 फरवरी को घर से घूमने के लिए निकले थे। यह तीनों 08 फरवरी की सुबह रुड़की में सोलानी पार्क के समीप गंगनहर पर घूम रहे थे। इस बीच यह लोग सेल्फी लेने लगे। इस दौरान रोहित का पांव फिसला और वह नहर में जा गिरा। अपने साथी को बचाने के लिए दोनों युवक भी नहर में कूद गये। इस बीच रोहित ने गंग नहर किनारे झाड़ियां पकड़ ली और चिल्लाने लगा। इसी बीच वहां पर मार्निंग वाक कर रहे सिविल लाइन कोतवाली के कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने उसके चीखने की आवाज सुन पहुंच गये और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंग नहर में डूबकर लापता हो गए थे।

तब से SDRF की टीम लापता युवकों की लगातार तलाश कर रही थी। इस दौरान आज मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आसफनगर झाल एवं लिब्बरहेड़ी के समीप दो युवकों के शव दिख रहे हैं। जिस पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को गंगनहर से बाहर निकाला लिया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments