HomeBreaking Newsउत्तराखंड : बॉबी सिंह धामी बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप...

उत्तराखंड : बॉबी सिंह धामी बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान

ADVERTISEMENTS

🏑 जूनियर वर्ल्ड कप में भी कर चुके हैं भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

सीएनई डेस्क, उत्तराखंड

Bobby Singh Dhami appointed as the Vice Captain of the Indian Junior Hockey Team

उत्तराखंड प्रदेश के एक युवा ने खेल जगत में राज्य का नाम रोशन किया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी निवासी बॉबी सिंह धामी को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वह इससे पूर्व साल 2021 में जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम से प्रतिभाग कर चुके हैं। अब वह अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के उप कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी के श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी टनकपुर (चंपावत) में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के संग रहते हुए अपने मामा से ही टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की आधारभूत स्किल्स सीखी। प्रकाश सिंह बताते हैं कि बॉबी बचपन से ही काफी मेहनती व संघर्षशील खिलाड़ी रहा है।

इधर भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा है कि बॉबी धामी का भारतीय जूनियर हॉकी टीम हॉकी टीम का उप कप्तान बनना, इस प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बड़ने की प्रेरणा देगा। उत्तराखंड के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाले पल हैं।

उनके हॉकी कोच वरुण बेलवाल (वर्तमान में उप क्रीड़ा अधिकारी ऊधम सिंह नगर) ने बताया कि बॉबी धामी बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो मैच के दौरान अनुशासित रहकर पूर्ण मानसिक सजगता से तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हैं। बॉबी इससे पूर्व जून 2022 में लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित एफ आई एच 5’s में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और 2021 जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम से प्रतिभाग कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पश्चात जून 2017 से बॉबी साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत चले गए। जहां उन्हें वरुण बेलवाल साई हॉकी प्रशिक्षक द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया और बॉबी द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से अभ्यास किया। इसी लगन से बॉबी ने आज ये मुकाम हासिल किया है। उनके भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान बनने पर उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

बॉबी के चयन पर महासचिव हॉकी उत्तराखंड नरेंद्र बाफिला, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव रौतेला, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विकास भगत, कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी नागेन्द्र शर्मा, प्राचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून राजेश ममगाई, रशिका सिद्दीकी, अख्तर अली, भुवन पंत आदि ने बॉबी को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इधर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा ने भी बॉबी सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो एक नजर OPPO F21 Pro 5G पर डाले
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments