HomeBreaking Newsउत्तराखंडः बोर्ड परीक्षा परिणाम इसी माह आने की उम्मीद

उत्तराखंडः बोर्ड परीक्षा परिणाम इसी माह आने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंडः सीबीएसई एवं 10वीं व 12वीं की उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम इसी माह आ जाएंगे। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी के अनुसार परीक्षाफल मई के अंतिम सप्ताह में घोषित हो जाएगा।

दूसरी तरफ सीबीएसई की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूर्ण हो चुका है। परिणाम कब घोषित होगा, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी इस माह के अंदर ही घोषित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments